खगडि़या, दिसम्बर 25 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के सातों अंचलों में लंबित परिमार्जन और म्यूटेशन मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए 31 दिसंबर तक सभी अंचल अधिकारियों, राजस्व पदाधिकारियों और हल्का कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राज्य स्तर पर यह आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही जारी आदेश में कहा कि अधिकारी व कर्मी सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, सप्ताह में 6 दिन कार्य करेंगे। इस अवधि में लंबित म्यूटेशन, परिमार्जन और महा अभियान से जुड़े आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.