सहरसा, दिसम्बर 30 -- सहरसा, हिटी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ीं महत्वपूर्ण सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 31 दिसंबर को सहरसा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री सह मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा करेंगे।भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन प्रेक्षागृह में पहली पाली में होगा। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक भूमि सुधार जन कल्याण संवाद आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आमलोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। इस दौरान आने वाले आवेदनों में से कुछ का अंचल वार चयन कर मौके पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को पीड़ित के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी। इस सत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.