नैनीताल, जून 15 -- लमगड़ा। सीडीओ रामजी शरण शर्मा के निर्देशन और रीप और आरसेटी के सहयोग से हवालबाग में आयोजित 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन हुआ। निदेशक राकेश रोशन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों को सिलाई मशीन संचालन, विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई, डिजाइनिंग एवं स्वरोजगार प्रबंधन की जानकारी दी। यहां हरीश सती, समन्वयक हरीश सनवाल सहित अन्य कर्मचारी और स्टॉफ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...