मेरठ, अप्रैल 16 -- सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मृदा विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 31 दिवसीय वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 16 मार्च से 15 अप्रैल तक सेना की विभिन्न कोर के जवानों एवं अधिकारियों के लिए संचालित किया गया। मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, मृदा की उर्वरता बढ़ाने तथा उच्च गुणवत्ता वाले खाद्यान्न, फल, सब्जियां एवं दुग्ध उत्पादन के लिए वर्मी कम्पोस्ट उपयोगी जैविक खाद है। इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए इसे स्वरोजगार के रूप में भी अपनाया जा सकता है। डॉ. विवेक ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में किचन गार्डन और सजावटी पौधों के लिए वर्मी कम्पोस्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने प्रशिक्षणर्थियों को प्रोत्साहित करते हुए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.