31 दिवसीय प्रशिक्षण से युवाओं को मिला स्वरोजगार का अवसर
हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल के तहत आरसेटी कुंवरपुर, हल्द्वानी में आयोजित 31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम में जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों से कुल 33 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को महिला परिधान निर्माण से संबंधित तकनीकी जानकारी, सिलाई-कढ़ाई के आधुनिक तरीकों तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- जूट उत्पाद प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.