31 दिन में 1.13 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी रॉयल एनफील्ड, विदेशी ग्राहक भी हुए मोटरसाइकिल के फैन
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- देसी मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड का दबदबा हर महीने बढ़ता जा रहा है। कंपनी ने अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में शानदार सेल्स ग्रोथ दर्ज की। तो दूसरी तरफ, एक्सपोर्ट में भी कंपनी ने रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने 1,26,479 मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री दर्ज की, जो अगस्त 2025 में बेची गई 1,14,002 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 10.94% की वृद्धि दर्ज करती है। वहीं, जुलाई 2026 में 1,18,232 यूनिट की तुलना में 6.98% की वृद्धि हुई। अगस्त में कंपनी की घरेलू बिक्री 1,14,204 यूनिट तक पहुंच गई, जो एक साल पहले 1,02,876 यूनिट थीं। साल-दर-साल आधार पर 11.01% की ग्रोथ है। कंपनी को एक्सोपर्ट में भी साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली है। रॉयल एनफील्ड ने अगस्त के दौरान विदेशों में 12,275 मोटरसाइकिलें भेजीं, जो अगस्त 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.