देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में 2 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी माह में शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के कुल 71 मामले दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त, नो इंट्री क्षेत्र में वाहन प्रवेश के 5 मामले तथा वाहनों में अवैध संशोधन (मॉडिफिकेशन) के 40 मामलों में कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 116 वाहन चालकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की गई है। इस संबंध में एसपी सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.