मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत समस्तीपुर समेत सभी रेल मंडलों में मई माह में 'ऑपरेशन समय पालन' अभियान चलाया गया। इस अवधि में ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वाले 1175 आरोपियों को पकड़ा गया। इनसे बतौर जुर्माना 5.02 लाख रुपये वसूले गए। सबसे अधिक दानापुर मंडल में 602 जबकि समस्तीपुर मंडल में 239, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 147, सोनपुर मंडल में 100 व धनबाद मंडल में 87 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक अभियान का मकसद चेन पुलिंग करने वालों की कड़ी निगरानी करना है। इसके अलावा 'ऑपरेशन महिला सुरक्षा' अभियान के तहत मई में विभिन्न रेलखंडों में महिला बोगी में सफर करते पकड़े गए 3061 पुरुष यात्रियों से 8.79 लाख जुर्माना वसूले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...