31 तक बिजली बिल जमा नहीं करने वालों का कटेगा कनेक्शन
मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग सख्ती करने की तैयारी में है। 31 मार्च तक बकाया जमा नहीं करने वाले लोगों का कनेक्शन काटा जाएगा। विभाग के अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने मंगलवार को बताया कि बार-बार चेतावनी व अपील के बावजूद बिल जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे बकायेदारों के घरों पर विशेष धावा दल को भेजा जाएगा, जो बकाया नहीं मिलने पर तत्काल कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा।वहीं, मुजफ्फरपुर सर्किल के रेवेन्यू अफसर कुमार गौरव के अनुसार, मार्च माह में अब तक 16 करोड़ 57 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। वहीं, विभाग अब तक 12,560 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट चुका है। मुजफ्फरपुर पूर्वी डिवीजन में 43.42 करोड़, पश्चिमी में 85.52 करोड़, अर्बन-1 में 4.89 करोड़ और अर्बन-2 में 3.22 करोड़ रुपये बकाया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.