मधुबनी, जुलाई 25 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के सभी बीईओ और माध्यमिक,उच्च माध्यमिक और प्लस-टू विद्यालयों के एचएम को सेवा लाभ से संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन किया जायेगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि इसके लिए सभी संबंधित को जरूरी निर्देश दिया गया है। इसके आलोक में स्थापना डीपीओ मुकेश कुमार ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार,सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मियों की मूल सेवा पुस्तिका, पेंशन संबंधी अभिलेख तथा अन्य आवश्यक कागजात नियमानुसार प्रत्येक माह की 25 तारीख तक डीपीओ स्थापना कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएं, ताकि सेवा लाभ का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही सभी विद्यालयों से 31 जुलाई तक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है कि सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों के सेवा लाभ का निष्पादन हो चुका है अथवा नहीं। यदि क...