31 जुलाई तक सभी शिक्षकों का प्रशस्त एप पर होगा पंजीकरण
मधुबनी, जुलाई 21 -- मधुबनी,निज संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्त एप 2.0 पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डीईओ और एसएसए डीपीओ को पत्र भेजकर 31 जुलाई तक सभी शिक्षकों का निबंधन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। परिषद के निर्देश के अनुसार, एनसीईआरटी द्वारा विकसित इस ऐप के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। पंजीकरण के समय शिक्षकों को अपने यू-डायस से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। साथ ही ऐप के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण वीडियो देखना भी अनिवार्य किया गया है। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रावधान के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के शिक्षकों का पंजीकरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.