31 जुलाई तक गृहकर में 10 फीसदी छूट
प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। नगर निगम सीमा अंतर्गत भवनों के चालू वित्तीय वर्ष के गृहकर पर 31 जुलाई तक छूट मिलेगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष के गृहकर बकाएदारों को 12 फीसदी ब्याज देना होगा। भवनस्वामी नगर निगम के पोर्टल www.allahabadmc.gov.in पर गृहकर और पानी-सीवर का बिल डाउनलोड करने के साथ गृहकर भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम मुख्यालय, जोनल कार्यालय में भी बिल जमा किए जा सकते हैं। इनके अलावा नगर निगम के कर्मचारी घर-घर ई-पॉश मशीन लेकर भी गृहकर की वसूली करने के लिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.