सहारनपुर, जुलाई 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम सीमा में शामिल गांवों को शहरी बिजली व्यवस्था से जोड़ने का मामला सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की याचिका समिति की बैठक में गूंजा। विधानसभा अध्यक्ष एवं याचिका समिति के सभापति सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने 32 ग्राम पंचायतों और आसपास की कॉलोनियों को ग्रामीण फीडर से बिजली मिलने, जबकि उनसे शहरी दरों पर बिल वसूले जाने का मुद्दा उठाया। इस पर ऊर्जा विभाग ने समिति को बताया कि 32 में से 31 ग्राम पंचायतों को शहरी फीडर से जोड़ा जा चुका है, जबकि शेष कुम्हारहेड़ा को 31 जुलाई तक जोड़ दिया जाएगा। बैठक में एकता कॉलोनी, दानिश कॉलोनी, मानकमऊ, रमज़ानपुर, रसूलपुर, गणपति कॉलोनी और इनाम कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में जर्जर बिजली तार बदलने और विद्युत व्यवस्था मजबूत कर...