मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 31 जुलाई तक सीआरसी और बीआरसी के स्तर पर कैंप लगाकर अपार कार्ड बनाया जाएगा। मैट्रिक, इंटर परीक्षा में इसकी अनिवार्यता को लेकर यह तैयारी की गई है।जिले में अब भी डेढ़ लाख से अधिक बच्चों का अपार कार्ड नहीं बना है। इसे लेकर सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है। प्रारंभिक, माध्यमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए यह निर्देश दिया गया है। सभी स्कूलों को कहा गया है कि अपने यहां के नोडल शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक का भी इसमें सहयोग लेंगे। नामांकित शत प्रतिशत बच्चों का अपार बनाना है। इसके लिए सभी वर्ग शिक्षकों की जवाबदेही तय की गई है। वे वर्ग के सभी बच्चों का त्रुटिरहित डाटा उपलब्ध कराएंगे। वर्ग शिक्षक से मिले डाटा को चयनित नोडल शिक्षक अपलोड करवाएंगे। सभी संकुल समन्वयक अपने संकुल के सभी बच्चों का पे...