31 जुलाई तक कराएं बीमा, खेत से लेकर चौपाल तक चलेगा जागरूकता अभियान
संभल, जुलाई 21 -- खरीफ-2026 सीजन में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में 31 जुलाई तक फसल बीमा माह मनाया जा रहा है। पहले केवल एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान को इस बार पूरे महीने तक विस्तारित किया गया है ताकि अधिक से अधिक किसानों तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पहुंचाया जा सके और अधिकाधिक किसानों का नामांकन सुनिश्चित हो। इस अभियान के दौरान कृषि विभाग और संबंधित बीमा कंपनियां संयुक्त रूप से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजना की जानकारी देंगी। महीने भर फसल बीमा पाठशालाएं, जागरूकता शिविर, नामांकन अभियान, नुक्कड़ नाटक, मोबाइल प्रचार वाहन, किसानों और बीमा कंपनियों के बीच संवाद कार्यक्रम तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.