31 जुलाई को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान
आगरा, जुलाई 6 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य परिषद की बैठक लखनऊ के लालबाग स्थित ईजाबेल स्कूल के एसी सभागार में प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र कुमार सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं पर गंभीर मंथन करते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की तत्काल बहाली, शेष तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, चयन, प्रोन्नति एवं पेंशन को नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना, ओपीएस आच्छादित शिक्षकों की एनपीएस कटौती की संपूर्ण धनराशि ब्याज सहित उनके जीपीएफ खातों में जमा कराना, शिक्षा चयन आयोग द्वारा प्रधानाचार्य चयन हेतु आयोजित साक्षात्कार में संस्था के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.