31 जुलाई की डेडलाइन से पहले 4,841 एमटी चावल जमा करने की चुनौती
मधुबनी, जुलाई 27 -- मधुबनी, निज संवाददाता। खरीफ विपणन मौसम में धान खरीद के बाद एवज में एसएफसी को चावल दिये जाने (कस्टम मिल्ड राइस) में अब केवल चार दिन शेष रह गये हैं। जिले को इस वर्ष 68,980.90 मीट्रिक टन सीएमआर भारतीय खाद्य निगम को उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। सरकार ने 31 जुलाई तक चावल जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की है। 26 जुलाई तक जिले से 64,139.05 मीट्रिक टन सीएमआर एसएससी गोदामों में जमा कराया जा चुका है। यानी अब भी 4,841.27 मीट्रिक टन चावल महज पांच दिनों में जमा कराना शेष है। लक्ष्य के सापेक्ष चावल उपलब्ध कराने में मधुबनी जिला राज्य में नौवें स्थान पर है। जिले में इस वर्ष 1.26 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था। इसके विरुद्ध 15,302 किसानों से 1,00,263.995 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। किसानों के खाते में लगभग 240 करोड़ रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.