मुंगेर, दिसम्बर 25 -- सहरसा, निज संवाददाता। जिले के क, ख और ग श्रेणी के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को 31 जनवरी तक चल अचल संपत्ति और दायित्वों का ब्यौरा जमा करना होगा। 31 जनवरी तक ब्यौरा जमा नहीं करने वाले पदाधिकारी और कर्मियों के वेतन बंद हो जाएंगे। डीएम दीपेश कुमार ने जिले के सभी क, ख और ग श्रेणी के पदाधिकारियों और कर्मियों को चल अचल संपत्ति और दायित्वों का ब्यौरा अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक हर हाल में जमा करने का निर्देश दिया है। सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के नाम से जारी पत्र में डीएम ने कहा है कि चल अचल संपत्ति और दायित्वों से संबंधित त्रुटिरहित विवरणी को 15 फरवरी तक वेबसाईट पर अपलोड किया जाना है। इस कारण निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी(डीडीओ) समूह क, ख और ग श्रेणी के पदाधिकारियों और कर्मियों की सूची तैयार कर 5 जनवरी तक आरटीपीएस को...