देहरादून, अप्रैल 29 -- एमपीजी कॉलेज मसूरी में सेवार्थ विद्यार्थी,इतिहास विभाग द्वारा दो दिवसीय कौशल विकास योजना के तहत मशरूम उत्पात प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी एवं राष्ट्रीय शोध संयोजक अर्जुन आनंद ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण के लिए महाविद्यालय के हाईस्कूल की अंकतालिका के आधार पर 31 बच्चों का चयन किया गया, जिनका प्रशिक्षण इस दो दिवसीय कार्यशाला में किया जाएगा। उन्हें उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर कौशल विकास योजनाओं के तहत बहुत सारे स्वरोजगार अभियान चलाए जा रहे है और इसी कड़ी में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण भी छात्र छात्राओं को दिया जा रहा है। कार्यशाला में युवाओं को मशरूम की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी विभाग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.