नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Moneyview IPO: फिनटेक कंपनी मनीव्यू के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को अब इसके शेयरों की लिस्टिंग का इंतजार है। इस आईपीओ को कुल 31 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। निवेशकों के बीच शानदार रेस्पॉन्स के बाद यह आईपीओ ग्रे मार्केट में भी गदर काट रहा है। आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) Rs.14 है। यह इश्यू प्राइस के अपर बैंड यानी Rs.34 के आधार पर 41% बढ़त को दिखाता है। अगर मौजूदा GMP बना रहता है तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस Rs.48 होगी, जिससे लिस्टिंग पर मुनाफे का संकेत मिलता है।आईपीओ की डिटेल मनीव्यू लिमिटेड का आईपीओ 1092 करोड़ रुपये का है। आईपीओ में Rs.750 करोड़ के 22.06 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू और Rs.341.68 करोड़ के 10.05 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 सितंबर, 2026 को ख...