बेगुसराय, अगस्त 21 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 31 गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबीन सहित विभिन्न जांच की गई। जांच में 12 महिलाएं एनीमिया से ग्रसित पाई गईं। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का सेवन करने की सलाह दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को रक्त की कमी दूर करने के लिए आयरन की गोली के साथ भोजन में पके पीले फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और रागी आदि शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने भारी काम से बचने और प्रतिदिन कम से कम दो घंटे आराम करने को कहा। उन्होंने सुरक्षित जच्चा-बच्चा के लिए संस्थाग...