गुमला, मार्च 28 -- गुमला। विशुनपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 31 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से केंद्र परिसर में वृहद किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक,सरकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों के कार्यक्रमों की जानकारी देना है, ताकि उनकी आय और आजीविका में वृद्धि हो सके।कार्यक्रम में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...