भागलपुर, मार्च 29 -- भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में 31 मार्च मंगलवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में नारायणपुर उत्तरी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।। जिसमें बिहपुर विधायक भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, दक्षिणी मंडल भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम दो अप्रैल को निर्धारित किया गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...