फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-15 स्थित आर्य समाज (सेंट्रल) सेक्टर 15 के 37वें वार्षिक उत्सव एवं सामवेद पारायण यज्ञ पर 31 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध भजन उपदेशक पंडित दिनेश पथिक उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज को सत्य पर चलने का रास्ता दिखाया ताकि लोग सत्य को पहचाने और उस पर अमल करते हुए अपने भविष्य को संवारे, क्योंकि सत्य पर चलने से जीवन की रहा सरल हो जाती है । 31 कुंडीय महायज्ञ आचार्य संतोष कुमार शास्त्री यज्ञ ब्रह्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। दिनेश पथिक ने कहा कि महर्षि दयानंद ने जीवन पर्यंत समाज के लिए कार्य किया। पाखंड में भटके लोगों को सही रास्ता दिखाया। आज हमें उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। इससे पूर्व आर्य समाज (सेंट्रल) सेक्टर 15 फरीदाबाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.