बदायूं, मई 21 -- उझानी। कछला हुसैनपुर से सहसवान मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग आज पूरी हो गई। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कछला हुसैनपुर से सहसवान मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया की मार्ग के चौड़ीकरण में करीब 31 करोड़ की लागत आएगी जिसकी पहले किश्त अवमुक्त होने के साथ ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। यह मार्ग कछला गंगा घाट को सहसवान व बिल्सी से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। जर्जर हालत के कारण यहां आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती थीं। चौड़ीकरण के बाद कछला, हुसैनपुर, सहसवान व आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही कृषि उत्पादों व स्थानीय व्यापार की आवाजाही तेज होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ...