लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। नीट यूजी-2025 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सरकार ने प्रवेश लेने का एक और अवसर दिया है। तीन चरण की काउंसलिंग के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के जरिए अभी तक प्रवेश न पाने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया है। इस स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में अभी तक रिक्त कुल 31 सीटें शामिल की गई हैं। इनमें एमबीबीएस की एक सीट सरकारी और 30 निजी मेडिकल कॉलेजों की हैं। दरअसल मेरठ मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग में सीट पाने वाले एक अभ्यर्थी के सीट छोड़ने के चलते एक सरकारी सीट रिक्त हुई है। काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने निजी खाते से ही धरोहर राशि जमा करने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.