आगरा, अगस्त 24 -- संयुक्त प्रवेश परीक्षा पालिटेक्निक 2026 के छठवें चरण की काउंसलिंग रविवार को समाप्त हो गई। जिले के तीन राजकीय और एक एडेड पालिटेक्निक संस्थान में कुल 1124 सीटों को प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। छठवें राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 25 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन फ्रीज विकल्प चुनकर सिक्योरिटी राशि और काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा। 25 से 29 अगस्त तक परिषद द्वारा बनाए गए हेल्प सेंटर में अभ्यर्थी अपने प्रपत्रों का सत्यापन करा सकेंगे। वहीं 30 अगस्त तक सीट वापस लेने का मौका मिलेगा। दूसरे दिन संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी। राजकीय चर्म संस्थान के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी भी 340 सीट खाली हैं। सातवें चरण की काउंसलिंग 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होगी। राजकीय चर्म संस्थान में 123, राजकीय पालिटेक्निक ...