31 अगस्त से चलेगी उद्घाटन विशेष ट्रेन
गाजीपुर, अगस्त 29 -- गाजीपुर। बहराइच-नेपालगंज रोड रेलखंड के अमान परिवर्तन के बाद नेपालगंज रोड से वाराणसी सिटी के बीच ट्रेन संचालन शुरू किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से 31 अगस्त को 05064 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नेपालगंज रोड से दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर नानपारा, रिसिया, बहराइच, पयागपुर, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद चौरीचौरा, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, मऊ, दुल्लहपुर, जखनियां, सादात, औंड़िहार और सारनाथ होते हुए सुबह 5:25 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो जनरेटर सह लगेजयान, पांच सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और सात शयनयान श्रेणी के कोच शामिल हैं। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.