31 अगस्त तक राघोपुर से देवघर के लिए चलेगी विस्तारित स्पेशल ट्रेन
जामताड़ा, जुलाई 24 -- यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 05573/05574 सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन का विस्तार राघोपुर तक करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 25 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। विस्तारित सेवा के तहत 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल राघोपुर से सुबह 2:50 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल रात्रि 10:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी। रेलवे ने बताया कि सरायगढ़ और देवघर के बीच ट्रेन का परिचालन एवं समय पूर्ववत रहेगा। यह निर्णय श्रावणी मेला और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में यात्रियों को राहत : देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन अब राघोपुर तक चलेगी यह भी पढ़ें- 28 जुलाई से चलेगी श्रावणी स्पेशल यह भी पढ़ें- बढ़ाई सुविधाएं, हरिद्वार तक मेला स्पेशल का होगा संचालन
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.