31 अगस्त तक पात्र बालिकाओं का कराएं शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण
औरैया, अगस्त 7 -- जिले में 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की प्रत्येक पात्र बालिका का 31 अगस्त तक एचपीवी टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में एचपीवी और मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सरकारी और निजी विद्यालयों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में पात्र बालिकाओं की सूची समय से तैयार की जाए। उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी देकर इसके लिए प्रेरित किया जाए। निर्धारित टीकाकरण सत्रों में बालिकाओं की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे कोई पात्र बालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.