31 अगस्त तक पश्चिमांचल में विशेष शिविरों में हल होंगी बिजली समस्याएं
मेरठ, अगस्त 2 -- मेरठ। उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पश्चिमांचल के 14 जिलों में विशेष अभियान शनिवार से शुरू किया गया है। शिविरों में बिल संशोधन, नए कनेक्शन, भार वृद्धि, विधा परिवर्तन एवं अन्य बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बताया कि वाणिज्य अफसरों के दफ्तरों में नियमित शिविरों का आयोजन होगा। इनमें अफसर मौजूद रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे एवं मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे। शिविर में आए बिना भी उपभोक्ता सीधे 1912 एवं व्हाट्सएप चैटबैट के जरिए शिकायतों का समाधान करा सकते हैं। एमडी ने बताया कि प्रत्येक शिकायत का 1912 हेल्पडेस्क पर अनिवार्य पंजीयन एवं शिकायत निस्तारण के उपरांत शिकायत को 1912 पर क्लोज भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mathura News: मथुरा के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.