31 अगस्त तक देनी होगी सरप्लस शिक्षकों की सूची
प्रयागराज, अगस्त 22 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सरप्लस शिक्षकों से संबंधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के 20 जुलाई के आदेश के अनुपालन में विद्यालयों में पिछले पांच वर्षों में पदस्थापित शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी। इसमें आपसी सहमति से स्थानांतरित, चिकित्सकीय आधार पर स्थानांतरित तथा दिव्यांग शिक्षकों को अलग रखा जाएगा। शिक्षकों की आपत्तियां भी अलग से दर्ज की जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।परिषद सचिव ने निर्देश दिया है कि संबंधित विद्यालयों व प्रकरणों की सूची 31 अगस्त तक उपलब्ध कराई जाए। सरप्लस शिक्षकों की आपत्तियों पर 25 अगस्त को दोपहर एक बजे बीएसए दफ्तर में सुनवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.