सीवान, अगस्त 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। खसरा-रूबैला के उन्मूलन और बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने सभी जिलों को टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर इन्हें खसरा-रूबैला (एमआर) का टीका लगाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- छूटे बच्चों को 31तक लगेगा खसरा-रूबेला का टीकाविशेष अभियान के तहत टीकाकरण अभियान के दौरान नियमित टीकाकरण सत्रों के साथ स्वास्थ्य संस्थानों में भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। जनवरी से जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य के 161 प्रखंडों में 35 हजार 969 बच्चे एमआर-1 की पहली खुराक से वंचित हैं। वहीं, 104 प्रखंडों में 22 हजार 33 बच्चों को एमआर-2 की दूसरी खुराक नहीं मिल सकी है। इन सभी बच्चों की पहचान कर सूची त...