31 अगस्त तक खरीफ फसल बीमा कराएं किसान, नुकसान पर मिलेगी क्षतिपूर्ति
उरई, अगस्त 9 -- उरई। संवाददाता प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल को बीमा कवर प्रदान करने एवं आपदा में किसानों की आय को स्थिर रखने के लिए फसल बीमा योजना का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस योजना के अंतर्गत ऋणी एवं गैर ऋणी दोनों प्रकार के किसान पात्र होंगे। किसान फसल बीमा संबंधित बैंक शाखा, फसल बीमा कंपनी तथा जन सेवा केंद्र से करवा सकते हैं। किसान फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 14447 अथवा फसल बीमा योजना के व्हाट्सएप चैट बोट नंबर 7065514447 पर अपनी शिकायत एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डीडी ने सभी किसानों ने निर्धारित समय पर फसल बीमा कराने की अपील की है। यह भी पढ़ें- क्षति हुई फसलों की भरपाई का माध्यम है फसल बीमा: डॉ अश्विनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.