नई दिल्ली, अगस्त 30 -- IPO News: कल यानी सोमवार को आशुतोष फाइबर आईपीओ (Ashutosh Fibre IPO) ओपन हो रहा है। कंपनी के आईपीओ का साइज 56.35 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 61.25 लाख शेयर जारी करेगी। बता दें, आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुला रहेगा। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में भी कंपनी के आईपीओ का प्रदर्शन काफी शानदार है। यह भी पढ़ें- NSE IPO में हिस्सा लेगा SBI, 1% हिस्सेदारी बेचने की है तैयारीआईपीओ काकितना है प्राइस बैंड Ashutosh Fibre IPO का प्राइस बैंड 87 रुपये से 92 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 2 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को...