पटना, अगस्त 10 -- बिहार के सरकारी स्कूलों में आवेदन के 48 घंटे के भीतर शिक्षक-शिक्षिकाओं को छुट्टी मिलेगी। ऐसा नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी नपेंगे। शिक्षकों को उनकी जरूरत के अनुसार छुट्टियां मिल सकें इसके लिए सरकार की ओर से ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। एक नवंबर से यह व्यवस्था राज्य भर के स्कूलों में लागू हो जाएंगी। ये बातें रविवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पटना कॉलेजिएट स्कूल के 191वें स्थापना दिवस सह पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह के मौके पर कहीं। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर शिक्षा मंत्री, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, फुलवारी विधायक श्याम रजक, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, प्राचार्य सरिता शर्मा, समाजसेवी कमल नोपानी, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय प्रिय सहित अन्य पूर्ववर्ती छात्रों ने किया। मौके पर विद्यालय ...