31 अक्तूबर तक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का मौका
जमशेदपुर, अगस्त 15 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 शुरू किया है। इसके तहत नियोक्ताओं को ऐसे पात्र कर्मचारियों को भविष्य निधि और सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का अवसर दिया गया है, जिनका किसी कारणवश पूर्व में नामांकन नहीं हो पाया था। अभियान 31 अक्टूबर, 2026 तक प्रभावी रहेगा। अभियान के तहत वैसे कर्मचारी पात्र होंगे, जो एक अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2026 के बीच संबंधित प्रतिष्ठान में नियुक्त हुए हों, घोषणा की तारीख को वहां कार्यरत हों और पूर्व में भविष्य निधि योजना में नामांकित नहीं किए गए हों। पहले से भविष्य निधि के दायरे में रहे या उससे बाहर रहे प्रतिष्ठान भी पात्र कर्मचारियों का नामांकन करा सकते हैं। अभियान की खासियत यह है कि यदि पिछली अवधि का कर्मचारी अंशदान नियोक्ता ने कर्मचारी से नहीं वसूला है तो निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.