हमीरपुर, सितम्बर 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित जिला परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन की परियोजनाओं से संबंधित जेडब्लूआईएल एवं पीएनसी कंपनियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में अवगत कराया गया कि वर्तमान में संबंधित परियोजनाओं के अंतर्गत लगभग 91 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक जलापूर्ति का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इनमें एक कंपनी द्वारा 16 गांवों तथा दूसरी कंपनी द्वारा 20 गांवों में जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जेडब्ल्यूआईएल कार्यदायी संस्था द्वार...