कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बू नगर सिपाह गांव निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि तीन मई की सुबह उसके साथ यूपीआई फ्रॉड हुआ।शातरों ने धोखाधड़ी करते हुए 31 हजार रुपये पार कर दिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने जल्द ही खुलासे की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...