बदायूं, जनवरी 16 -- बदायूं। आशा कर्मियों की हड़ताल के 31वें दिन शहर के मालवीय आवास पर जारी रही। इस दौरान जिलाध्यक्ष जोली वैश्य ने कहा कि आपके हौंसले और संकल्प के सामने सरकार का कोई दमन और उत्पीड़न काम नहीं करेगा। आज 31 दिन बाद भी जिस तरह आप सब और प्रदेश भर में आशा बहनें अपने सवालों के समाधान के लिए जूझ रही हैं, उससे यह साबित होता है कि हड़ताल को तोड़ने का राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सरकार का सपना कभी पूरा नहीं होगा। इस मौके पर सुनानलता, नीरज देवी, रेखा देवी, रिंकी, रीता, सपना, पूनम, पद्मावती, नन्ही देवी शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.