रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से शुक्रवार को 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान देवेन्द्र पींचा, आईपीएस, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी के निर्देशन व सौजन्य से आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सेनानायक देवेन्द्र पींचा ने कहा कि एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी केवल समाज की सुरक्षा तक सीमित नहीं होता, साथ ही पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने प्रत्येक रिक्रूट आरक्षी को प्रशिक्षण अवधि के दौरान लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण ...