रुडकी, सितम्बर 27 -- पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी शालू कौरी ने लोअर पीसीएस परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने रोमा सैनी ने शालू के माता-पिता, दादी समेत पूरे परिवार और ग्रामवासियों को बधाई दी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि शालू की सफलता उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं की ऐसी उपलब्धियां समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे जब अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं तो इसस...