नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- ईरान वॉर अब तेल की कीमतों के अलावा दूसरी चीजों पर भी असर डालने लगा है। इस लड़ाई की आंच अब कंडोम तक जा पहुंची है। कंडोम बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी कैरेक्स ने कंडोम के दाम 20 से 30 पर्सेंट तक बढ़ाने से जुड़ी योजना की घोषणा की है। कंडोम के दाम में कैरेक्स इससे ज्यादा भी बढ़ोतरी कर सकती है, क्योंकि ईरान-अमेरिका संघर्ष की वजह से सप्लाई चेन बाधित हुई है और इससे कंपनी के पूरे मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन की लागत बढ़ गई है। यह बात बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में कही गई है। मलेशियाई कंपनी कैरेक्स सालाना 5 अरब से ज्यादा कंडोम बनाती है। कैरेक्स, ड्यूरेक्स और ट्रोजन जैसे ब्रांड्स के साथ-साथ ब्रिटेन के NHS और युनाइटेड नेशंस ऐड प्रोग्राम्स को प्रॉडक्ट सप्लाई करती है। कंपनी का कहना है कि उसके पास लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने क...