गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से बलरामपुर चीनी मिल के लिए रवाना हुआ 200 टन से अधिक वजन का विशाल औद्योगिक बॉयलर शनिवार को सिधौना बाजार से होते हुए गाजीपुर में दाखिल हुआ। करीब 100 फीट लंबे बॉयलर को 308 पहियों वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक पर ले जाया जा रहा है। इसे देखने के लिए सिधौना बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- 308 पहिओं वाले वायरल ट्रक का कट गया इतने रुपये का टोल, कब पहुंचेगा लखीमपुर खीरी?यातायात व्यवस्थाएं विशाल उपकरण के रास्ते में कई स्थानों पर यातायात और सड़क संबंधी बाधाएं सामने आईं। उमरहां और चौबेपुर में फोरलेन पर बने दो फुटओवर ब्रिज को खोलकर काफिले को रास्ता दिया गया। बिजली के तार, पेड़ और सड़क की चौड़ाई को लेकर भी विशेष सावधानी बरती गई। कैथी टोल प्लाजा से वाहन को ब...