308 पहिए वाले ट्रक के लिए टोल प्लाजा के किनारे बनाने पड़ी एक लेन सड़क, देर रात तक चला काम
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 308 पहियों वाले विशाल मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक के लिए गोरखपुर में टोल प्लाजा के किनारे एक लेन सड़क बनानी पड़ी है। 100 फीट लंबे ओर 200 टन से अधिक वजन के औद्योगिक बॉयलर को लेकर चल रहा यह ट्रक टोल प्लाजा से सुरक्षित ढंग से पार हो सके इसके लिए इस सड़क को बेहद मजबूत बनाया गया। देर रात तक सड़क का काम चलता रहा। बेहद धीमी गति से चल रहे इस ट्रक को देखकर सड़क पर ठिठक जा रहे हैं। लोगों में दिन भर ट्रक के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। बेल्जियम से समुद्री रास्ते से भारत पहुंचे औद्योगिक बॉयलर को बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट तक पहुंचाया जाना है। इसे ओडिशा से 300 पहियों वाले ट्रक पर लादकर लाया जा रहा है। भारी वजन के कारण ट्रक एक दिन में 10 से 15 किलोमीटर ही दूरी तय कर पा रहा है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.