पूर्णिया, मई 8 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य की 307.38 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से दो स्प्लेंडर बाइक एवं दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किये हैं। यह भी पढ़ें- 17.62 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली थी कि चुनापुर एयर स्टेशन मार्ग पर कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए आठ सदस्यीय छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान चुनापुर एयरपोर्ट स्टेशन मार्ग स्थित बस बिट्टी के समीप दो बाइक सवार युवकों को संदिग्ध स्थिति में रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उनके पास से 307.38 ग्राम स्मै...