किशनगंज, मार्च 9 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मध्य निषेध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की है। रविवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने 306 बोतल नेपाली शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ पुलिस की टीम नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान शीशागाछी के समीप नेपाल की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों पर पुलिस को संदेह हुआ। दोनों युवक अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर बोरी लादे हुए थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरियों के अंदर से भारी मात्रा में रेशम लीची ब्रांड की नेपाली देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा शराब और दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई। जांच के दौरान कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.