किशनगंज, मई 12 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार मध्य रात एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 306.08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक अपाचे बाइक भी जप्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बी समवाय दिघलबैंक को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा क्षेत्र से मादक पदार्थ की खेप दिघलबैंक बाजार की ओर ले जाई जा रही है। यह भी पढ़ें- 306 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तारसंयुक्त नाका अभियान सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों ने बिहार पुलिस के साथ विशेष संयुक्त नाका अभियान चलाया। इसी दौरान सोमवार की रात को करीब 12:45 बजे सीमा स्तंभ संख्या 134 से लगभग...