लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- लखीमपुर। बाढ़, अतिवृष्टि, वज्रपात, अग्निकांड और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर तैयारी को मजबूत किया जा रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राहत आयुक्त के निर्देश पर जिले की पांच प्रमुख तहसीलों के 306 गांवों में ग्राम पंचायत आपदा प्रबंधन योजना तैयारकी जा रही है। योजना में प्रत्येक गांव की स्थिति, संभावित खतरे, उपलब्ध संसाधनों और आपदा के बाद पुनर्वास तक का विस्तृत खाका तैयार होगा। उक्त आशय की जानकारी एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने दी। गांव का तैयार होगा पूरा प्रोफाइल यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: आपदा से निपटने के लिए एएनएम को दिया प्रशिक्षणआपदा प्रबंधन योजना का परिचय आपदा प्रबंधन योजना में सबसे पहले ग्राम का संक्षिप्त परिचय तैयार किया जा रहा है। इसमें गांव की भौगोलिक स्थिति, आबादी और ...