मोतिहारी, अप्रैल 3 -- केसरिया। केसरिया थाना क्षेत्र के काढ़ान दियारा क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माण हो रहे शराब को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 305 लीटर देशी शराब बरामद किया है।जबकि कारोबारी भागने में सफल रहा है।थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि कारोबारी की पहचान कर ली गई है।कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...